जगत के रंग क्या देखूं – भजन (Jagat Ke Rang Kya Dekhun)

जगत के रंग क्या देखूं – भजन (Jagat Ke Rang Kya Dekhun) भगवान श्री कृष्ण के प्रति गहरी आस्था और समर्पण को समर्पित भक्ति भजन है। भजन के माध्यम से भक्त कहता है की बस एक बार प्रभु के एक बार दर्शन के समक्ष इस संसार में धन-दौलत, रंग-रूप, मोह-माया और सुख-सुविधाएं सब बेकार है।

इस भजन के गायिका है जया किशोरी जी, यह भजन जया किशोरी जी लोकप्रिय भजनों में से एक भजन है। यह यूट्यूब 30 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका है, जिससे की इस भजन की लोकप्रियता का पता चलता है। यह गीत सुनने में अत्यंत प्रिय लगता है।

जगत के रंग क्या देखूं – भजन (Jagat Ke Rang Kya Dekhun – Bhajan) हिंदी में

जगत के रंग क्या देखूं,

तेरा दीदार काफी है ।

क्यों भटकूँ गैरों के दर पे,

तेरा दरबार काफी है ॥

नहीं चाहिए ये दुनियां के,

निराले रंग ढंग मुझको,

निराले रंग ढंग मुझको ।

चली जाऊँ मैं वृंदावन,

तेरा श्रृंगार काफी है ॥

॥जगत के रंग क्या देखूं…॥

जगत के साज बाजों से,

हुए हैं कान अब बहरे,

हुए हैं कान अब बहरे ।

कहाँ जाके सुनूँ बंशी,

मधुर वो तान काफी है ॥

॥जगत के रंग क्या देखूं…॥

जगत के रिश्तेदारों ने,

बिछाया जाल माया का

बिछाया जाल माया का ।

तेरे भक्तों से हो प्रीति,

श्याम परिवार काफी है ॥

॥जगत के रंग क्या देखूं…॥

जगत की झूटी रौनक से,

हैं आँखें भर गयी मेरी

हैं आँखें भर गयी मेरी ।

चले आओ मेरे मोहन,

दरश की प्यास काफी है ॥

॥जगत के रंग क्या देखूं…॥

जगत के रंग क्या देखूं,

तेरा दीदार काफी है ।

क्यों भटकूँ गैरों के दर पे,

तेरा दरबार काफी है ॥

जगत के रंग क्या देखूं – भजन (Jagat Ke Rang Kya Dekhun – Bhajan) अंग्रेजी में

Jagat Ke Rang Kya Dekhun Tera Deedar Kafi Hai,

Kyon Bhatakon Gairon Ke Dar Pe Tera Darabar Kafi Hai॥

Nahin Chahie Ye Duniyaan Ke, Nirale Rang Dhang Mujhko

Nirale Rang Dhang Mujhko

Chali Jaon Main Vrindavan, Tera Darbar Kafi Hai

॥ Jagat Ke Rang Kya Dekhun…॥

Jagat Ke Saj Baajon Se, Hue Hain Kan Ab Bahre

Hue Hain Kan Ab Bahre

Kahan Jake Sunon Anhad, Teri Jhankar Kafi Hai

॥ Jagat Ke Rang Kya Dekhun…॥

Jagat Ki Jhothi Raushani Se, Hain Ankhein Bhar Gayi Meri

Hain Ankhein Bhar Gayi Meri

Meri Ankhon Mein Ho Hardam, Tera Chamkar Kafi Hai

॥ Jagat Ke Rang Kya Dekhun…॥

Jagat Ke Rishtedaronn Ne, Phailaya Jal Maya Ka

Phailaya Jal Maya Ka

Tere Bhakton Se Preeti Ho, Yahi Pariwar Kafi Hai

॥ Jagat Ke Rang Kya Dekhun…॥

Jagat Ke Rang Kya Dekhun Tera Deedar Kafi Hai,

Kyon Bhatakon Gairon Ke Dar Pe Tera Darabar Kafi Hai॥

जगत के रंग क्या देखूं – भजन (Jagat Ke Rang Kya Dekhun – Bhajan) PDF

इस भजन को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।


भजन PDF डाउनलोड करें (Download PDF)

जगत के रंग क्या देखूं – भजन (Jagat Ke Rang Kya Dekhun – Bhajan) वीडियो



सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए aartipooja.com/ पर visit करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *