हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है (Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Wo Nyare Hai)

हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है (Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Wo Nyare Hai) भगवान श्री गणेश जी महाराज को प्रथम पूज्य माना जाता है, जिसका तात्पर्य यह है की उन्हें सभी देवी-देवताओं की पहले पूजा की जाती है। यह भगवान श्री गणेश की स्तुति में गाये जाने वाला भक्ति भजन है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव से पूछा की प्रभु आप ही बताये की ब्रम्हांड में इतने सारे देवी-देवता है इन सभी देवी-देवताओं में से किसी पूजा पहले की जानी चाहिए, तब भगवान शिव ने कहा की जो भी इस ब्रम्हांड की पहले परिक्रमा करेगा, उसकी ही पूजा पहले होगी, इतना कहने पर सभी देवी-देवता ने ब्रम्हांड की परिक्रमा के लिए निकल पड़े लेकिन भगवान श्री गणेश ने अपने माता पिता (शिव-पार्वती) को ब्रम्हांड मानकर उनकी परिक्रमा करने लगे, यह देखकर भगवान शिव, भगवान श्री गणेश की भक्ति और बुद्धि को देखकर अत्यंत प्रसन्न हो गए और भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य घोषित कर दिया।


भगवान गणेश

की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक, और आध्यात्मिक रूप से अनेक लाभ मिलते हैं। उनकी पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं और जीवन में समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए, गणेश भगवान की पूजा को नियमित रूप से करना बहुत शुभ होता है।

हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है -भजन (Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Wo Nyare Hai -bhajan) हिंदी में

हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे हैं

गौरा के दुलारे हैं महादेव के प्यारे हैं

मजबूर है दुखियारे सब दर्द के मारे है

जो दुख में भी आते हैं देवा तेरे द्वारे हैं

महसूस ये किया है दिल ने हमारे अक्सर

देवा की आरती में सब देव पधारे हैं

कैलाश पे भी देवा काशी में भी है देवा

जिस ओर भी देखोगे देवा के नज़ारे हैं

मशहूर है दुनिया में देवा की दयावानी

वह दीनों के बंधु है दुखियों के सहारे है

जो नैया को छोड़ेंगे देवा के भरोसे पर

मझधार में भी घिरकर लगते वो किनारे हैं

होता है विसर्जन जब सागर में गजानन का

सब मिलके लगाते हैं देवा के जैकारे हैं

कोढ़ी को दी है काया निर्धन को दी है माया

बाॅझो के भाग्य बिगड़े देवा ने सवांरे हैं

हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है -भजन (Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Wo Nyare Hai -bhajan) अंग्रेजी में

Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Vo Nyare Hain

Gaura Ke Dulare Hain Mahadev Ke Pyare Hain

Majboor Hai Dukhiyare Sab Dard Ke Maare Hai

Jo Dukh Mein Bhi Aate Hain Deva Tere Dware Hain

Mahasoos Ye Kiya Hai Dil Ne Hamare Aksar

Deva Ki Aarti Mein Sab Dev Padhare Hain

Kailash Pe Bhi Deva Kii Mein Bhi Hai Deva

Jis or Bhi Dekhoge Deva Ke Nazaare Hain

Mashhoor Hai Duniya Mein Deva Ki Dayavani

Vah Deenon Ke Bandhu Hai Dukhiyon Ke Sahare Hai

Jo Naiya Ko Chhodenge Deva Ke Bharose Par

Majhdhar Mein Bhi Ghirkar Lagte Vo Kinare Hain

Hota Hai Visarjan Jab Sagar Mein Gajanan Ka

Sab Milke Lagate Hain Dev Ke Jaikare Hain

Kodhi Ko Di Hai Kaya Nirdhan Ko Di Hai Maya

Bojho Ke Bhagy Bigde Deva Ne Sawanre Hain

हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है -भजन (Ho Jinki Pratham Pooja Bhagwan Wo Nyare Hai -bhajan) PDF

इस भजन को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।


भजन PDF डाउनलोड करें (Download PDF)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *