आसरे तुम्हारे बजरंग बली Aasre Tumhare Bajrang Bali भगवान श्री हनुमान को समर्पित भक्ति गीत है, इस भक्ति गीत में श्री हनुमान जी के महिमा का गुणगान किया गया है। यह गाना सुनने में अत्यंत प्रिय लगता है, जिसे उमा लहरी जी ने अपने मधुर ध्वनि में प्रस्तुत किया है।
आसरे तुम्हारे बजरंग बली About Aasre Tumhare Bajrang Bali
| गाने के बोल | आसरे तुम्हारे बजरंग बली |
| गीतकार | उमा लहरी जी |
| संगीतकार | बावा गुलज़ार साहनी |
| निर्माता | शैमन |
| प्रोडूसर | रजनु प्रोडक्शन |
आसरे तुम्हारे बजरंग बली Aasre Tumhare Bajrang Bali
तूफानों ने घेरा फिर भी नांव तो चली 2
आसरे तुम्हारे बजरंगबली
राम राम राम धुन गाते ये चली 2
आसरे तुम्हारे बजरंगबली
लाल लगोंटा हाथों में सोटा
होठों पे महिमा श्री राम की
अंजना मां के प्यारे दुलारे
जयकारें गूंजे तेरे नाम की
भूत प्रेत बाधा सब चीरते चली 2
आसरे तुम्हारे बजरंगबली
लाल सिंदूरी चौला चढ़ाऊं
चंपा चमेली गुलाबों का हार
भोग लगाऊं, बीड़ा खिलाऊं
खुशियों की घर में छाई बहार
ताले तक़दीरों के ये खोलते चली 2
आसरे तुम्हारे बजरंगबली
ऐसे ही रखना ये हाथ सर पे
“लहरी” मैं तेरा हूं, तेरा रहूं
मांझी मेरे हो, परिवार के तुम
हरदम कृपा ये पाता रहूं
ले चलो मुझे भी, सियाराम की गली
आसरे तुम्हारे बजरंगबली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली Aasre Tumhare Bajrang Bali Pdf
इस भजन को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
भजन PDF डाउनलोड करें (Download PDF)
आसरे तुम्हारे बजरंग बली Aasre Tumhare Bajrang Bali Video
सभी देवी देवताओं के भक्ति गीत, भजन, मन्त्र और स्त्रोत के Lyrics Hindi + Lyrics English + Video + PDF के लिए aartipooja.com/ पर visit करे।


Leave a Reply